मां बनने के बाद श्रद्धा आर्या हुई अस्पताल से डिस्चार्ज
हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनीं अभिनेत्री श्रद्धा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज हो घर पहुंचीं. इस दौरान उनका स्वागत कैसे किया गया ये उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया. आर्या ने उन पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक शॉर्ट वीडियो साझा किया. इसमें उनकी सोसाइटी रोशनी से जगमगाती दिखी. कार में बैठी अभिनेत्री ने प्रशंसकों को सोसाइटी के सजावट की झलक दिखाने के साथ अपनी खुशी जाहिर की.
वीडियो के साथ श्रद्धा आर्या ने कैप्शन में लिखा, “ ऐसा लग रहा है, जैसे हर कोई हमारे घर पहुंचने का जश्न मना रहा है.“ टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने घर डबल खुशियां आने की खबर प्रशंसकों को सुनाई थी. 'कुंडली भाग्य' अभिनेत्री ने 29 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था.
'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, "दो छोटी खुशियों ने हमारे परिवार को पूरा कर दिया है. हमारा दिल खुशियों से भर गया है." इसके साथ अभिनेत्री ने बच्चों को गोद में उठाए एक शॉर्ट भी साझा किया था. शॉर्ट वीडियो में अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए प्यार से दुलारती नजर आई थीं, उनके आप-पास ढेर सारे गुब्बारे दिखाई दिए और उस पर बच्चों की बर्थ डेट 29 नवंबर 2024 लिखा दिखाई दिया था.
श्रद्धा आर्या की गिनती टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में की जाती है. 'प्रीता' फेम अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के 'इंडियाज बेस्ट सिने स्टार्स की खोज' से की थी. इसके बाद वह हॉरर 'श्श्श्श, फिर कोई है भूत बंगला', 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'अमृत मंथन', 'जुनून : ऐसी नफरत तो कैसा इश्क', 'ड्रीम गर्ल', 'कसम तेरे प्यार की' में काम कीं. उन्होंने 'मजाक मजाक में' को होस्ट भी किया है.
श्रद्धा आर्या ने राहुल नागल से 21 नवंबर 2021 में शादी रचाई थी. श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से खुशी साझा की थी. श्रद्धा ने प्रग्नेंसी की वजह से शो 'कुंडली भाग्य' को अलविदा कह दिया था.
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से दिया आह्वान,‘हर हिंदू चार बच्चे पैदा करे’
सीएम ने दिखाई हरी झंडी, रेल कनेक्टिविटी मजबूत
JK vs KAR Final Live: रणजी फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
कलयुगी बहू की मांग सुनकर पंचायत भी रह गई हैरान
सुपर-8 में आज इंग्लैंड-पाकिस्तान आमने-सामने: तारिक की फिरकी या सॉल्ट-जोस की तूफानी बल्लेबाजी, किसका दिखेगा दम?
विधासनभा में गूंजा मुद्दा, सरकार ने भर्ती का भरोसा दिलाया
पेंशन मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने