सलमान खान का बड़ा बयान, 33-31 साल छोटी एक्ट्रेसेस के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। वो अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी हीरोइन रश्मिका मंदाना संग उम्र के अंतर पर चुप्पी तोड़ी थी। अब उन्होंने कहा है कि वो अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर जैसी एक्ट्रेसेस के साथ काम करना पसंद करेंगे। भले ही लोग उम्र के फासले के बारे में तंज कसें।
सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अगर मैं अनन्या या जान्हवी के साथ काम करना चाहता हूं तो लोगों ने मेरे लिए इसे मुश्किल बना दिया है, क्योंकि फिर वे उम्र के अंतर के बारे में बात करते हैं। मैं उनके साथ ये सोचकर काम करता हूं कि ये उन्हें एक अच्छा मौका दे रहा है और इसीलिए मैं उनके साथ काम करना जारी रखूंगा।' सलमान से अनन्या 33 तो जान्हवी 31 साल छोटी हैं।
31 साल छोटी हैं रश्मिका मंदाना
मालूम हो कि सलमान 59 साल के हैं और रश्मिका मंदाना की उम्र 28 साल है। दोनों की उम्र के बीच 31 साल का फासला है। इस पर भाईजान ने कहा था कि अगर हीरोइन या उनके पिता को कोई दिक्कत नहीं है तो आपको क्यों? वो तो रश्मिका के बच्चों के साथ भी काम करेंगे, अगर वो परमिशन देंगी तो।
'आजकल के एक्टर्स इनसिक्योर हैं'
बॉलीवुड में मल्टीस्टारर फिल्मों की कमी पर बात करते हुए सलमान ने कहा, 'मैंने एक बार एक फिल्ममेकर को स्टार्स की टुकड़ी के साथ कुछ बनाने का सुझाव दिया था। लेकिन इस जमाने के सभी एक्टर्स ने एक-दूसरे के साथ काम करने से इनकार कर दिया।' उन्होंने इसकी तुलना अपने दौर से करते हुए आगे कहा, 'एक्टर्स बहुत इनसिक्योर हो गए हैं। हम मल्टी-कास्ट फिल्में करने में कंफर्टेबल थे, क्योंकि हमारे लिए ये फिल्म को हिट बनाने के लिए अपने सभी फैंस को एक साथ लाने के बारे में था। हमने 100-200 दिन साथ काम किया और आखिरकार दोस्त बन गए।'
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 जनवरी 2026)
कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान
छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार : उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित
पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई : सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी
आईआईटी भिलाई में 'जेंडर मोडालिटीज़ ऑफ़ रिमेम्बरिंग इन साउथ एशियन लिटरेचर' के राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन
कोरबा के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत वार्डाे को मिली 03 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात
तकनीक ने बदली धान खरीदी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में किसान अब घर बैठे काट रहे टोकन
दावोस में तकनीक व नवाचार सहयोग पर मध्यप्रदेश और इज़राइल के मध्य हुआ संवाद
जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम राज्यों की संस्कृति जानने का सशक्त माध्यम : मंत्री सारंग
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर भारत की संस्कृति से परिपूर्ण और वैश्विक ज्ञान से भरपूर पाठ्य पुस्तकें करें तैयार : मंत्री सिंह