गृह प्रवेश की है तैयारी? 23 और 26 जनवरी को शुभ मुहूर्त, फरवरी से दिसंबर तक इतनी तिथियां उपलब्ध
मकर संक्रांति के साथ ही खरमास की समाप्ति हो चुकी है और इसी के साथ अब मांगलिक व शुभ कार्यों पर लगी रोक भी हट गई है. सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत शुभ मुहूर्त में करने की परंपरा रही है. विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे संस्कार तभी किए जाते हैं जब ग्रह-नक्षत्र अनुकूल हों. खासकर गृह प्रवेश को लेकर लोगों की आस्था और विश्वास बहुत गहरा होता है, क्योंकि यह केवल एक घर में प्रवेश नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत मानी जाती है.
कई लोग वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद अपने सपनों का आशियाना बनाते हैं और उसमें प्रवेश के लिए शुभ तिथि का इंतजार करते हैं. अब ऐसे सभी लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मकर संक्रांति के बाद खरमास समाप्त हो चुका है और अब आप अपने नए घर में विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश कर सकते हैं. शुभ तिथि के बारे मे जानते है देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य:
गृह प्रवेश हमेशा शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए. शुभ समय में शुरू किए गए कार्य न केवल बिना किसी बाधा के पूर्ण होते हैं, बल्कि परिवार में सुख, शांति और समृद्धि भी लेकर आते हैं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और वास्तु दोष की संभावनाएं भी कम होती हैं. मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो गया है. 23 जनवरी, बसंत पंचमी के दिन सबसे विशेष अबूझ मुहूर्त माना जाता है. इस दिन बिना पंचांग देखे भी गृह प्रवेश किया जा सकता है. लेकिन दोपहर 01 बजे के बाद.इसके अलावा 26 जनवरी भी गृह प्रवेश के लिए शुभ तिथि मानी गई है.
ऋषिकेश पंचांग के अनुसार गृह प्रवेश की शुभ तिथियां इस प्रकार हैं:
जनवरी माह में: 23 और 26
फरवरी माह में: 1, 6, 8, 10, 20, 26 और 27
मार्च माह में: 4, 5 और 6
अप्रैल माह में: 20, 23 और 29
मई माह में: 1, 4, 6, 8, 9, 11 और 13
नवंबर माह में: 5, 7, 11, 16, 20, 25, 26 और 28
दिसंबर माह में: 3, 4, 10, 12 और 14
गृह प्रवेश में इन बातों का रखें ध्यान:
हिंदू मान्यताओं के अनुसार शनिवार, रविवार और मंगलवार को गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन दिनों में प्रवेश करने से वास्तु दोष लग सकता है. साथ ही गृह प्रवेश के समय शंख और घंटी बजाना अत्यंत शुभ माना गया है.ऐसा न करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश की आशंका रहती है.शुभ तिथि और सही विधि से किया गया गृह प्रवेश आपके नए घर को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान