‘डकैत’ की कमाई पर पड़ा असर, ढीली पड़ी पकड़
सिनेमाघरों में 'धुरंधर द रिवेंज' का दबदबा रहा है। इसके बाद कोई मजबूत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई और जो रिलीज हुईं वे दम नहीं दिखा पाईं। बीते दिनों अदिवि शेष और मृणाल की 'डकैत' ने दस्तक दी थी। मगर, यह भी औसत ही साबित होती दिख रही है। कल 17 अप्रैल को मुकाबले में अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' भी रिलीज होगी। यह कैसा प्रदर्शन करती है, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल, इसकी दस्तक से पहले 'धुरंधर 2' और 'डकैत' की क्या स्थिति है? जानिए
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस
आदित्य धर निर्देशित यह एक्शन स्पाई फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज को चौथा वीक चल रहा है। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पारी खेली है और अब भी करोड़ों में कमा रही है। हालांकि, अब इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को 27वें दिन फिल्म 'धुरंधर 2' ने 8.31 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। बीते दिन यानी 28वें दिन इस फिल्म ने 4.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1099.73 करोड़ रुपये हो गया है।
- फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे
- दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 263.65 करोड़ रुपये थी
- तीसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये रहा
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अभिनीत फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर में इसने 1733.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन जुटा लिया है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपये है। हालांकि, कल 'भूत बंगला' की रिलीज के बाद 'धुरंधर 2' की कमाई पर क्या असर पड़ता है, यह भी देखना कम दिलचस्प नहीं होगा।
'डकैत' का कलेक्शन
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास दम नहीं दिखा पा रही है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म औसत कलेक्शन जुटा रही है। मंगलवार को फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को छठे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई। बीते दिन इस फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका इंडिया नेट कलेक्शन 27.05 करोड़ रुपये हो चुका है। आने वाले दिनों में 'भूत बंगला' का असर इसके कलेक्शन पर पड़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में क्या यह फिल्म टिकट खिड़की पर टिक पाएगी? या जल्द विदाई लेगी?
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का बॉक्स ऑफिस
सिनेमाघरों में 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी लगी हुई है। हालांकि, अब इसकी कमाई भी घट रही है। भारतीय सिनेमाघरों में यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज हुई थी। मंगलवार को 20वें दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को 21वें दिन इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 59.01 करोड़ रुपये हो चुकी है।
कोर्ट से राहत नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी की याचिका खारिज की
नाम बड़े, दर्शन छोटे! IPL 2026 में महंगे खिलाड़ियों का फ्लॉप शो, टीमों का बिगड़ा खेल
‘महिला-विरोधी मानसिकता’ का आरोप: अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर तीखा हमला
आरक्षण बनाम परिसीमन: अमित शाह ने संसद में रखा पक्ष, विपक्ष ने उठाए सवाल
सही खानपान से कम करें लीवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा
चुनावी तैयारी तेज: TVK आज जारी करेगी घोषणापत्र, कर्ज राहत और LPG पर फोकस
10वीं-12वीं में फेल या असंतुष्ट छात्र दे सकेंगे दोबारा परीक्षा
कैंसर की शुरुआती पहचान में AI बना गेमचेंजर