अर्जुन ने क्लस्टर बम-टॉम हॉक क्रूज मिसाइल से भी खतरनाक दिव्यास्त्रों का किया प्रयोग, जिससे कर्ण को मारा, वो था और भी खतरनाक
इस समय ईरान और इजरायल-अमेरिका का युद्ध में एक से बढ़कर एक आधुनिक मिसाइल, बम और अन्य हथियारों का प्रयोग हो रहा है. इजरायल-अमेरिका अपने टॉम हॉक और अन्य क्रूज मिसाइलों से कहर बरपा रहा है तो ईरान भी क्लस्टर बम और मिसाइलों से पलटवार कर रहा है. ये आधुनिक युद्ध में काफी घातक हथियार हैं. लेकिन आपको बता दें कि महाभारत के विनाशकारी युद्ध में तो क्लस्टर बम और टॉम हॉक क्रूज मिसाइल से भी खतरनाक दिव्यास्त्रों का प्रयोग किया गया था. कर्ण वध के समय अर्जुन ने कई ऐसे दिव्यास्त्र चलाए थे, जो आज के आधुनिक मिसाइलों से अधिक घातक और सटीक थे. कर्ण ने भी विनाशकारी दिव्यास्त्रों का प्रयोग किया था.
अर्जुन ने आंजलिक अस्त्र से कर्ण को मारा
महाभारत के युद्ध में जब अर्जुन और कर्ण आमने-सामने थे, तब दोनों में भयंकर युद्ध हुआ. उसी दौरान कर्ण के रथ का एक पहिया जमीन में धंस गया तो वह उसे निकालने के लिए रथ से उतरा और पहिया को धक्का देने लगा. अर्जुन के लिए यही मौका था, उन्होंने अपने गांडीव पर आंजलिक अस्त्र रखा और दिव्यास्त्र से उसे अभिमंत्रित करके कर्ण पर चला दिया. देखते ही देखते उस आंजलिक अस्त्र ने कर्ण का सिर धड़ से अलग कर दिया.
अर्जुन ने कर्ण पर चलाया था क्लस्टर बम जैसा दिव्यास्त्र
एक समय ऐसा आया, जब अर्जुन ने एक साथ 10 हजार बाणों को चलाकर कर्ण के रथ को ढंक दिया. अर्जुन ने एक ऐसा दिव्यास्त्र चलाया, जो आज के क्लस्टर बम जैसा घातक था. उस एक दिव्यास्त्र से शूल, फरसे, चक्र, सैकड़ों नाराच जैसे विनाशकारी अस्त्र-शस्त्र निकलने लगे और चारों दिशाओं में शत्रुओं का विनाश होने लगा. आज के आधुनिक क्लस्टर बम हवा में फटते हैं, उनमें से छोटे-छोटे बम एक बड़े क्षेत्र में बिखर जाते हैं. इनका उपयोग ज्यादा से ज्यादा जानमाल के नुकसान के लिए किया जाता है.
कर्ण ने भी अर्जुन पर चलाए दिव्यास्त्र
कर्ण भी कम प्रतापी नहीं था. उसने अर्जुन को बराबर जवाब दिया. उसने भी वारुणास्त्र, भार्गवास्त्र जैसे दिव्यास्त्रों से अर्जुन पर हमला किया था. लेकिन उसके गुरु परशुराम ने उसे जो भार्गवास्त्र दिया था, वह उसे अर्जुन पर चलाना ही भूल गया. उसे उस भार्गवास्त्र के बारे में याद ही नहीं रहा क्योंकि परशुराम ने उसे श्राप दिया था कि जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी, उस समय इसे भूल जाओगे.
आंजलिक अस्त्र टॉम हॉक क्रूज मिसाइल से भी खतरनाक!
टॉम हॉक क्रूज मिसाइल बहुत कम समय में लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगाती है. वह 10 मीटर तक के दायरे में सटीक निशाना लगाती है. इसकी मारक क्षमता लगभग 1300-2500 किलोमीटर है. यह सबसोनिक स्पीड यानि 880-900 किमी/घंटा की रफ्तार से दुश्मन पर वार करती है. रडार को चकमा देने में सफल होती है.
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।