10 करोड़ की वापसी और 'प्रलय' में पार्टनरशिप; रणवीर सिंह ने फरहान को दिया सुलह का प्रस्ताव।
'डॉन 3' से अलग हुए रणवीर सिंह, फरहान अख्तर को लौटाएंगे साइनिंग अमाउंट
हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से किनारा करने की खबरों के बाद से ही फरहान अख्तर की यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले दिनों ऐसी चर्चाएं भी थीं कि अब ऋतिक रोशन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, हालांकि बाद में स्वयं ऋतिक ने इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि वे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। अब इस बीच फिल्म से जुड़ा एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है।
साइनिंग अमाउंट के 10 करोड़ रुपये लौटाने पर बनी सहमति रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच 'डॉन 3' को लेकर मचे घमासान में अब सुलह का रास्ता निकलता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने विवाद को शांत करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म साइन करने के बदले उन्हें मिली लगभग 10 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि (साइनिंग अमाउंट) वे वापस करने पर सहमत हो गए हैं।
अगली फिल्म 'प्रलय' में देंगे हिस्सा यही नहीं, सूत्रों के हवाले से यह खबर भी है कि रणवीर ने फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' को अपनी आगामी फिल्म में हिस्सेदारी (स्टेक) देने का प्रस्ताव दिया है। रणवीर की इस फिल्म का शीर्षक फिलहाल ‘प्रलय’ बताया जा रहा है। हालांकि, इस सौदे में कंपनी को कितने प्रतिशत की हिस्सेदारी मिलेगी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
फिलहाल इस पूरे प्रकरण पर न तो रणवीर सिंह और न ही एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।
'डॉन 3' का सफर उल्लेखनीय है कि फरहान अख्तर ने वर्ष 2023 में 'डॉन 3' की घोषणा की थी, जिसमें रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी को मुख्य भूमिकाओं के लिए चुना गया था। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म की कास्टिंग अब पूरी तरह नए सिरे से की जाएगी।
राशिफल 12 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी
मध्यप्रदेश की बेटियों का सटीक निशाना : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का गौरव बढ़ाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार
छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उत्कृष्ट रखरखाव में देश में मिला दूसरा स्थान
प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सरकार गठन के 24 घंटे भीतर विवाद, थिरुमावलवन ने विजय की नीतियों पर जताई नाराजगी